Uncategorized

हरिबोल के जयघोष के साथ जेएसपी में निकली रथयात्रा



रायगढ. / 
जिंदल स्टील एंड पॉवर के रायगढ़ संयंत्र में भगवान बलराम, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। संयंत्र के कार्यपालन निदेशक सुधांशु पाठक ने विधि—विधान से पूजा—अर्चना और छेरा—पहरा की रस्म निभाते हुए यात्रा की शुरूआत की।


जिंदल आॅफिसर्स क्लब ने जेएसपी परिसर में भगवान जगन्नाथ की पूजा एवं रथयात्रा का आयोजन किया। शुक्रवार सुबह मंगला आरती के साथ पूजन की शुरूआत हुई। फिर सूर्य पूजा, गोपाल वल्लभ और सकाल धूपा की रस्म निभाई गई। दोपहर में रोशा होम के बाद भगवान की रथ प्रतिष्ठा की गई। शाम 4 बजे छेरा पहरा की रस्म कार्यपालन निदेशक सुधांशु पाठक ने निभाई। इसके बाद

भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ को रथ पर स्थापित कर रथयात्रा निकाली गई। कंपनी परिसर स्थित दुर्गा पूजा मैदान से निकली यह यात्रा, हिल व्यू कॉलोनी से होते हुए सी एंड डी कॉलोनी पहुंची। यात्रा मेंं जेएसपी परिवार के सदस्यों ने बड़ी आस्था एवं उत्साह से हिस्सा लिया। 

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING