Uncategorized

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल रायगढ़ में मनाया गया आज़ादी का अमृत महोत्सव

ओपी चौधरी ने किया राजा चक्रधर जी पर बनी एनिमेशन फिल्म का अनावरण

बड़े रामपुर स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शनिवार को हर्षोलालस के बीच आज़ादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत रायगढ़ एवं छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा को दर्शाता हुआ कार्यक्रम गोठ हमर छत्तीसगढ़ के मनाया गया।


इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ओपी चौधरी आईएएस पूर्व कलेक्टर रायपुर तथा विशिष्ट अतिथि कुमार देवेंद्र प्रताप सिंह, श्रीमती पूनम सोलंकी जी थे, साथ ही साथ विद्यालय के निदेशक द्वय श्री कमल अग्रवाल, श्रीमती अनीता अग्रवाल तथा विद्यार्थी एवं पालकगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के कला एवं संस्कृति पर केंद्रित रहा जिसका लक्ष्य बच्चों को छत्तीसगढ़ के संस्कृति से परिचित कराना था।


कार्यक्रम के मुझी आकर्षण का केंद्र रहा संगीत सम्राट राजा चक्रधर जी के जीवन पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई एनीमेशन मूवी रही। इस एनिमेशन मूवी का अनावरण श्री ओपी चौधरी एवं कुमार देवेंद्र प्रताप जी के द्वारा किया गया।

अपने संबोधन में श्री ओपी चौधरी ने प्रायोगिक शिक्षण पद्धति पर प्रलाश डाला तथा विद्यालय में चल रहे लर्निंग बाई डूइंग पद्धति की जमकर सराहना की, साथ ही साथ स्थानीय भाषा छत्तीसगढ़ी के साथ साथ हिंदी, अंग्रेजी तथा फ्रेंच के उपयोग को भी सराहा, उन्होंने पालकों से भी विशेष आग्रह किया कि बच्चों को प्रतिशत के बोझ से निकालें एवं उनके लर्निंग पर ध्यान केंद्रित करें , परीक्षा केवल एक आंकलन है इसके नकारात्मक प्रभाव से बच्चों को बचाना चाहिए।

कुमार देवेंद्र प्रताप जी ने राजा चक्रधर जी पर बनी एनीमेशन मूवी की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं राजा चक्रधर जी के जीवन पर प्रकाश डाला।

विद्यालय प्राचार्या कैप्टन श्वेता सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को अपने गौरवशाली कला एवं संस्कृति से परिचित कराना तथा इतिहास को आधुनिकतम तकनीक से जोड़कर उसे रोचक बनाने का है, जिससे बच्चों में सीखने की रुचि जागृत हो,

और यही हमारे विद्यालय का लक्ष्य है। राजा चक्रधर जी के जीवन पर बनी यह एनीमेशन मूवी बच्चों को न केवल रायगढ़ कथक घराने से परिचित कराएगी अपितु कोडिंग के माध्यम से इस प्रकार की रचनात्मक प्रोजेक्ट्स बनाने को प्रेरित भी करेंगी।
उक्ताशय की जानकारी अकैडमिक प्रभारी प्रतीक सिंह के द्वारा दी गई।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING