

रायगढ़ / आज छ. ग.सहकारिता मर्यादित बैंक (अपेक्सबैंक) के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर जी (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त)का रायगढ़ आगमन हुआ जिसमें जिला किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजा शर्मा एवं किसान कांग्रेस के जिला पदाधिकारियों द्वारा घरघोड़ा एवं तमनार में अपेक्स बैंक शाखा खोले जाने के लिए ज्ञापन सौंपा है , साथ ही जिले के किसानों की समस्या तथा समस्या का निवारण के लिए श्री बैजनाथ चंद्राकर जी द्वारा आश्वासन दिया गया है तथा किसानों की समस्या को अवगत कराते हुए रायगढ़ जिला अध्यक्ष राजा शर्मा ने अपेक्स बैंक रायगढ़ शाखा में घरघोड़ा एवं तमनार के किसानों के साथ बैंक के

कर्मचारी तथा सुरक्षा गार्ड द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है तथा साथ ही साथ अवैध उगाही भी की जाती है इसकी शिकायत माननीय चंद्राकर जी को भी की गई है तथा चंद्राकर जी ने आश्वस्त किया है कि जल्द से जल्द इन पर कार्यवाही की जाएगी साथ ही चंद्राकर जी ने यह भी बताया कि भूपेश जी की सरकार किसान हितेषी सरकार है इसमें किसी भी किसानों को तकलीफ या समस्या नहीं होने दी जाएगी तथा किसानों के हित में सरकार ने कई जनकल्याणकारी निर्णय लिए हैं जिसका लाभ छत्तीसगढ़ के किसानों को मिल रहा है तथा छत्तीसगढ़ मॉडल पर आने वाले अन्य प्रदेशों में भी विधानसभा के चुनाव लड़े जाएंगे छत्तीसगढ़ के किसान राजीव किसान न्याय योजना किसान ऋण माफी योजना गौठान योजना भूमिहीन योजना बिजली बिल हाफ खाद्य पदार्थों में मूल्य की कमी व अन्य ऐसी कई किसान हित कल्याणकारी

योजना भूपेश सरकार ने लागू किया है जिससे किसान आज सक्षम तथा लाभान्वित हो रहे हैं और छत्तीसगढ़ का नाम देश ही नहीं विदेशों में भी विख्यात हो रहा है रायगढ़ जिला की सहकारिता बैठक में पधारे बैजनाथ चंद्राकर जी का किसान कांग्रेस ने जोरदार अभिनंदन एवं स्वागत किया जिसमें मुख्य रुप से जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष राजा शर्मा किसान कांग्रेस प्रभारी महामंत्री प्रदीप चौहान महामंत्री जगदीश चौहान प्रवक्ता मनोज चौहान घरघोड़ा किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृपासिंधु पटेल सरपंच रोहित महंत आशीष जैस्वाल सनी साहू जिला सचिव विशेशर राठिया आदि संख्या में रायगढ़ जिला किसान कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे





