Uncategorized

पत्थलगांव में पानी के मोल मिलने वाला टमाटर सौ के पार

देखिए वीडियो

पत्थलगांव (रमेश शर्मा)
छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक उपज लेने के लिए प्रसिद्ध पत्थलगांव की सब्जी मंडी में इन दिनों पानी के मोल बिकने वाला टमाटर का भाव 80 से 100 रूपये प्रति किलो की उंचाई पर जा पहुंचा है.
यंहा टमाटर विक्रेताओं का कहना है कि पत्थलगांव सब्जी मंडी में इन दिनों स्थानीय किसानों के खेतों के बजाए बैंगलुरू और नागपुर से टमाटर मंगाया जा रहा है.
दरअसल, छत्तीसगढ़ में रेल सेवाओं की कमी होने से सब्जी व्यापारियों को वाहनों का भारी भरकम परिवहन खर्च के कारण काफी उंचे भाव पर टमाटर बेचने पड़ रहे हैं.
टमाटर खरीदने वाले ग्राहकों का भी कहना है कि छत्तीसगढ़ की रेल सेवाओं मे कमी की वजह से उन्हें साग सब्जियों में भारी मंहगाई की मार झेलनी पड़ रही है.

पत्थलगांव सब्जी मंडी से पहले प्रतिदिन सैकड़ों क्विंटल टमाटर की फसल को आसपास के राज्यों में भेजा जाता था लेकिन अब स्थानीय किसानों की फसल निकलने में देरी होने से बाहर से टमाटर मंगवाया जा रहा है.इस वजह टमाटर के भाव 80 से 100 रुपये प्रति किलो जा पहुंचे हैं .

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING