Uncategorized

रेडियो जनदर्शन में काल कर बतायी समस्या तो समाधान के लिए मौके पर पहुंचे कलेक्टर भीम सिंह


नगर निगम शॉपिंग काम्प्लेक्स में नियमित सफाई और पेयजल व्यवस्था के दिये निर्देश

रायगढ़, / रेडियो जनदर्शन के कार्यक्रम के दौरान एक कॉलर ने फोन कर कलेक्टर भीम सिंह को नगर निगम काम्प्लेक्स में नियमित सफाई और पेयजल के अभाव की समस्या बतायी। कलेक्टर सिंह रेडियो जनदर्शन का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद तत्काल एस.पी.आफिस के बाजू में स्थित नगर निगम की शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निरीक्षण में पहुंचे। यहां उन्होंने काम्प्लेक्स के सारे फ्लोर्स का निरीक्षण किया और दुकान चलाने वाले व्यापारियों से काम्प्लेक्स की समस्याओं के संबंध में चर्चा की और उनके निराकरण के दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा भी साथ रहे।


कलेक्टर सिंह ने निरीक्षण के दौरान काम्प्लेक्स में शौचालयों की साफ -सफाई करवाते हुए पानी की व्यवस्था कर फिर से उपयोग लायक बनवाने के निर्देश दिए। जिससे यहां दुकान चलाने वालों के साथ खरीददारी के लिए आने वाले ग्राहकों को भी सुविधा हो। इसके साथ ही उन्होंने पूरे काम्प्लेक्स की रोजाना साफ.-सफाई करवाने के निर्देश दिए। व्यापारियों ने बारिश में दूसरे और तीसरे तल में पानी भरने की समस्या के बारे में भी बताया। जिसके बाद कलेक्टर सिंह ने छत पर जाकर निर्माण कार्य का मुआयना किया। उन्होंने ईई नगर निगम को छत की प्रूफिंग और जल निकासी की व्यवस्था सुधारने के लिए एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। जिससे आवश्यक मरम्मत कार्य किया जा सके।
कलेक्टर भीम सिंह ने आज कलेक्टर रेडियो जनदर्शन की पांचवीं कड़ी के माध्यम से जिले के लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में काल से कौहाकुंडा वार्ड में नाला पाटे जाने की शिकायत भी मिली थी। जिसके बाद उन्होंने मौका मुआयना कर वहां नाले को पाटे जाने को तत्काल बंद कर, फिर से नाले को खुलवाने के निर्देश निगम कमिश्नर को दिए। ग्राम-कटेली के शिव कुमार द्वारा राशन कार्ड नहीं बनाये जाने के संबंध में समस्या बतायी। कलेक्टर श्री सिंह ने खाद्य अधिकारी को संबंधित का राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। बोरोडीपा पुसौर के प्रधान ने गढ़उमरिया रोड खराब होने एवं बरसात में खेत में पानी भरने की समस्या बतायी। कलेक्टर श्री सिंह ने प्रधान की समस्या को सुनकर संबंधित अधिकारी को समस्या का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कोड़ातराई के दिलीप चौधरी ने बस स्टैण्ड में बने शौचालय में गंदगी व असामाजिक तत्वों के वहां डेरा को लेकर कलेक्टर सिंह को अवगत कराया। कलेक्टर सिंह ने एसडीएम को बस स्टैण्ड में बने टॉयलेट की साफ.-सफाई करवाने एवं असामाजिक तत्वों के ऊपर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING