Uncategorized

राजधानी में रामचन्द्र का जबरदस्त स्वागत , विप्र फाउंडेशन की हुई बैठक


विप्र समाज की अग्रणी संस्था विप्र फाउंडेशन के रायपुर शहर और ग्रामीण के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा का शानदार स्वागत समारोह आयोजित किया गया। रायपुर शहर के अध्यक्ष रमेश शर्मा और ग्रामीण के अध्यक्ष राजू कौशिक ने बताया कि विप्र फाउंडेशन द्वारा एम्स अस्पताल के सामने स्थित बरसाना एनक्लेव क्लब हाउस में विप्र समाज की महत्वपूर्ण बैठक रखी गई थी जिसमें प्रदेश प्रभारी चरण शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा

और महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ममता पुजारी , प्रदेश महामंत्री रीतेश शर्मा, प्रदुम्न सारस्वत उपस्थित रहे। अध्यक्ष द्वय ने बताया कि प्रदेश प्रभारी चरण शर्मा एवम् प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा की नियुक्ति के बाद पहला दौरा था। जिसमें समाज के प्रमुख सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज करवा कर सभी का माल्यार्पण से स्वागत किया , इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी चरण शर्मा ने विप्र फाउंडेशन के योजनाओं के बारे में जानकारी दी , प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने आज के समय में आने वाली समस्याओ को बताते हुए उसके उपायों पर चर्चा की। इसके अलावा, विप्र महिला प्रकोष्ठ की ममता पुजारी ने महिलाओं को आगे बढ़ाने का आव्हान किया, महामंत्री रीतेश शर्मा और कई विप्र जन ने अपनी बात रखी। सभी ने भविष्य में एकजुट होकर कार्य करने पर विचार किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रदुम्न सारस्वत ने किया।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING