
स्वास्थ्य विभाग और इंजीनियर्स को दी हिदायत
रायगढ़ / महापौर जानकी काट्जू आगामी दिनों होने वाले बरसात के पूर्व की तैयारी हेतु स्वास्थ्य विभाग एवं
निर्माण कार्यो में गति लाने इंजीनियर्स का तथा विभागों में कसावट लाने बैठक लिया और इंजीनियर, विभाग प्रमुख समेत समस्त वार्ड कर्मचारियों को जिम्मेदारी पूर्ण कार्य करने हिदायत दी।
नगर निगम महापौर जानकी अमृत काट्जू शहर विकास और बरसात पूर्व शहर के नालों की सफाई को लेकर अत्यंत सजग होते हुए निगम के विभागों में कसावट लाने स्वास्थ्य विभाग और इंजीनियर्स की बैठक ली ।

इंजीनियर्स को वार्ड अनुसार कार्यो का जायजा लिया साथ ही कौन से कार्य किस मद से कितने लागत के है जानकारी लेकर निर्माणाधीन निर्धारित कार्यो को गुणवत्तापूर्ण तथा समयावधि में करने हिदायत दी।
स्वास्थ्य विभाग प्रमुख रमेश तांती एवं स्वास्थ्य निरीक्षक राजू पांडेय समेत सफाई दरोगाओं को बरसात से पूर्व समस्त नालों की सफाई कराकर जानकारी देने कहा एवं निरीक्षण दौरान कार्य मे लापरवाही दिखने पर सेलरी की कटौती की भी बात कही,दरोगाओं को सख्त निर्देश दिया कि कही भी नाला जाम की स्तिथि ना हो।
बैठक दौरान एम आई सी सदस्य एवं लोक निर्माण प्रभारी विकास ठेठवार,राजस्व प्रभारी सलीम नियारिया उपस्थित रहे।





