

छातामुड़ा चौक से निकलेगा उनका भव्य काफ़िला,जगह-जगह होगा स्वागत
रायगढ़ / : नगर में राजस्थान खाटू श्यामजी से श्री श्याम सिंह चौहान जी (निज मंदिर सेवक,खाटूश्यामजी) का प्रथम आगमन हो रहा है।श्री श्याम मंदिर श्याम बगीची में 17 मई को होने वाले कीतर्न के कार्यक्रम में होंगे शामिल।नगर में प्रथम बार उनके आगमन को लेकर श्यामप्रेमी भक्तों में बहुत उत्साह है और उनके स्वागत की भव्य तैयारी की जारही है।श्यामप्रेमी सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश निगानिया ने बताया कि वे सोमवार 16 मई को झारसुगुड़ा से सड़क मार्ग द्वारा शाम 7 बजे उनका नगर में आगमन होगा।सर्वप्रथम छातामुडा काशीराम चौक में उनका भव्य स्वागत होगा।उनके पश्चात वे काफिले के रूप में नगर में प्रवेश करेंगे।
उनका काफ़िला छातामूडा काशीराम चौक से प्रारंभ, कबीर चौक से ओवर ब्रिज,ओवरब्रिज से सलूजा मेडिकल की तरफ से यू टर्न कर रामनिवास टाकीज चौक,एम.जी.रोड़, श्याम टाकीज चौक स्टेशन चौक से वापस सुभाष चौक,न्यू मार्केट,मंदिर चौक, पैलेस रोड़,गद्दी चौक,हटरी चौक से लालटंकी होते हुए सीधा होटल अंस पहुँचेगा।रास्ते मे जगह-जगह उनका स्वागत सत्कार होगा।श्री श्याम बगीची में 17 मई को शाम 7 बजे से श्रीश्याम कीर्तन का आयोजन किया गया है।जो परमपूज्य श्री श्याम सिंह चौहान जी के पावन सानिध्य में होगा।इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायिका रेशमी शर्मा (समस्तीपुर),शुभम-रूपम (कोलकाता) और अभिषेक माधव (कोलकाता) अपनी मधुर आवाज से बाबा श्याम को रिजाएँगे। आयोजक करण चौधरी एवं परिवार ने नगर के सभी श्यामप्रेमी भक्तों को सपरिवार अधिक से अधिक इस भजन कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा के भजनों का आनंद उठाने की अपील की।





