Uncategorized

संस्कार स्कूल की टीम राष्ट्रीय लाठी चैम्पियनशिप में शामिल….जयपुर में होने वाली स्पर्धा के लिए हुई रवाना



रायगढ़। रायगढ़ की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेल-कूद एवं व्यक्तित्व विकास के लिए मशहूर है। संस्था के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि जयपुर राजस्थान में होने वाले राष्ट्रीय लाठी चैम्पियनशिप के लिए टीम का चयन हुआ है। लाठी चैम्पियनशिप में स्कूल की महिला पीटीआई कांती

मानिकपुरी के नेतृत्व में पाँच सदस्यीय टीम जयपुर के लिए रवाना हुई। शर्मा ने बताया कि पिछले एक माह से कक्षा 6वीं से 8वीं के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी लाठी चैम्पियनशिप के लिए अभ्यास कर रहे थे। संस्था की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने टीम के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING