Uncategorized

विप्र फाउंडेशन प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार रामचन्द्र ने संभाला राजधानी में वरिष्ठ सदस्यों की बीच हुआ विमर्श


रायगढ़। विप्र समाज की राष्ट्रीय संस्था विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सम्मेलन उदयपुर में जिले के प्रभावशाली व्यक्तित्व रामचन्द्र शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया था। उनके द्वारा वरिष्ठ राष्ट्रीय संरक्षक सत्यनारायण शर्मा, वीसीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम शर्मा, छत्तीसगढ़ के प्रभारी चरण शर्मा की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया गया। विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री रितेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के पश्चात राष्ट्रीय संरक्षक सत्यनारायण शर्मा के द्वारा प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें वरिष्ठजनों के आशीर्वाद से

रामचन्द्र शर्मा के द्वारा कार्यभार ग्रहण किया गया। बैठक में सभी वरिष्ठ सदस्यों के बीच विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें विभिन्न पहलुओं पर आपस में भविष्य की योजनाओं के लिए निर्णय लिया गया। इसके अनुसार संगठन का विस्तार, सदस्यता अभियान, विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा आदि विषय शामिल रहे। बैठक के दौरान अध्यक्षीय उद्बोधन में सत्यनारायण शर्मा ने एकजूटता और सर्व समाज की भलाई हेतु कार्य करने पर जोर दिया। अध्यक्ष पद पर पदभार ग्रहण करते हुए रामचन्द्र शर्मा ने सभी बड़ों का आशीर्वाद लेते हुए सर्व समाज के हित हेतु विप्र समाज को जागरूक करने एवं लगातार विभिन्न प्रकार के आयोजन करने की बात कही।


बैठक के दौरान राष्ट्रीय संरक्षक सत्यनारायण शर्मा, वीसीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम शर्मा, मार्गदर्शक मंडल पम्मी शर्मा, घनश्याम शर्मा, प्रह्लाद मिश्र, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय प्रभारी श्रीमती सोनाली शर्मा, प्रमुख सलाहकार सुनील शर्मा, वीसीसीआई के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा, युवा प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष करण शर्मा, प्रदेश महामंत्री रितेश शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी के प्रितीश शर्मा, संजय शर्मा, प्रह्लाद चौबे, जितेन्द्र भारद्वाज, मुल्क राज शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री रितेश शर्मा ने किया।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING