
रायगढ़ / आज कविता बेरीवाल, समाजसेवी को स्वच्छ भारत मिशन छत्तीसगढ़ नगर पालिका निगम स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। तथा नगर निगम क्षेत्र में इन्होंने कई बड़े कार्य किए हैं। रायगढ़ शहर को स्वच्छ बनाने के लिए इनकी संस्था दिव्य शक्ति की ओर से काले और लाल रंग के
ट्विन बिन शहर के अनेकों जगहों पर लगवाए गए हैं और कोरोना का काल के मद्देनजर शहर में जहां पर भी पेड़ पौधों की संख्या कम है वहां ऑक्सीजन प्लांट लगवाने का विचार किया जा रहा है तथा इसमें नगर निगम की सहयोग संस्था को चाहिए। दिव्य शक्ति संस्था लगातार ही लोगों का सहयोग करने में कोई भी अवसर नहीं छोड़ती है।

1 – दीनदयाल कॉलोनी में निशुल्क सिलाई की क्लास
2 – जूटमिल में निशुल्क ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग
3 – दिव्य शक्ति के 5 साल पूर्ण होने के उपलक्ष में जनवरी से सितंबर तक की पैदा हुई कन्या के नाम से एफडी ताकि आगे जाकर उनके पढ़ाई और शादी में यह रुपए काम आ सके।
4 – बेरोजगार लड़कों को कार की ट्रेनिंग दिलवाई जा रही है जिसमें 100 लड़कों के आवेदन आ चुके हैं हर batch में 15 लड़कों को सिखाया जाता है अभी तक 40 लड़कों की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है जिसमें 22 लड़के काम पर लग चुके हैं।
5 – कामकाजी महिलाएं जो टिफिन सेवा दे रही है सिलाई क्लास चला रही है या पार्लर का काम करती है उन महिलाओं को आने-जाने की सुविधा हेतु स्कूटी की फ्री ट्रेनिंग दिलवाई जा रही है
6 – जो लोग केक की क्लास करना चाहते हैं उन्हें cake making क्लास भी करवाई जाती है
अगर लड़के सैलून या टेलरिंग की क्लास करने के इच्छुक हो तो भी दिव्य शक्ति उन्हें ट्रेनिंग दिलवाने के लिए तैयार है
खास बात यह है कि सीखने के लिए स्टूडेंट्स को दूसरी जगह नहीं जाना है बल्कि जिस भी मोहल्ले में 15 लेडीस, लड़के, या लड़कियां इकट्ठी हो जाएगी उस मोहल्ले में दिव्य शक्ति की ट्रेनर पहुंचकर ट्रेनिंग देंगे
कोरोना काल में मास्क वितरण , सुखा राशन वितरण या फिर पका हुआ भोजन वितरण हो चाहे बाढ़ पीड़ितों को अनाज और कपड़े देने हो , स्कूली छात्राओं को मोबाइल देना हो ..हर काम में दिव्य शक्ति प्रशासन का सहयोग करती है,





