Uncategorized

हक की माँग कर रहे आदिवासियों पर लाठीचार्ज निंदनीय …ओपी

सुकमा के बाद नारायण पुर के आदिवासियों पर लाठीचार्ज से सहमा छग

खैरागढ़ उपचुनाव प्रचार के दौरान नारायणपुर के आदिवासीयो पर लाठीचार्ज की घटना पर दुःख व्यक्त कर प्रतिक्रिया देते हुये प्रदेश मंत्री व भाजपा नेता ओपी चौधरी ने कहा कि काँग्रेस सरकार नक्सल क्षेत्र का विकास करने में पूर्णतया असफल रही है जिसकी वजह से भोले भाले आदिवासी भाई बहनों को अपनी मांगों के लिये सड़क पर उतरना पड़ रहा है l उनकी वाजिब मांगों को सुन कर समस्याओ का समाधान करने की बजाय सरकार उनकी आवाज को लाठी के जरिये कुचलना चाहती है l सुकमा के बाद नारायण की घटना से जुड़े विडीयो की जानकारी भी अपने फेशबुक पेज के जरिये साझा करते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि छग के आदिवासी भाई बहन सरकार वादाखिलाफी से परेशान हो चुके है l अपनी मांगों को लेकर आखिर किसके पास जाए सरकार उनकी बातों को धैर्य पूर्वक सुनने की बजाय आवाज उठाने वालों का जवाब लाठी बरसा कर देगी तो यह लोकतांत्रिक मूल्यो का अपमान होगा l ओपी ने लाठी चार्ज के घटना की निंदनीय भी बताया है

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING