Uncategorized

मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हो क्लबो ने किया अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन

लायंस क्लब इंटरनेशनल लायंस क्लब रायगढ़ प्राइड लीनेस क्लब रायगढ़ मिटाउन के संयुक्त तत्वाधान में 50 निर्धन कन्या की शादी में क्लब द्वारा भेंट स्वरूप रोजमर्रा की सामाग्री प्रदान कर दिया सभी नव वर वधु को आशीर्वाद

रायगढ़:- प्रदेश की अग्रणी समाजसेवी संस्था लीनेश क्लब रायगढ़ मिटाउन और लायंस क्लब रायगढ़ प्राइड के अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए 50 निर्धन कन्याओ के विवाह में शामिल होकर भेंट सहित अपना आशीर्वाद प्रदान किया।क्लब की सक्रिय सदस्य चंपा अग्रवाल ने बताया कि 30 मार्च को मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन रायगढ़ के जलसा मैरिज गार्डन में संपन्न हुआ यहां 50 जोड़ों का एक साथ विवाह का आयोजन हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के मार्गदर्शन में किया गया इस आयोजन में दोनों क्लबों ने सभी जोड़ों को पानी का ड्रम भेंट स्वरूप प्रदान कर उन्हें बहुत आशीष दिया!
क्लब अध्यक्ष आने सरिता रतेरिया जी ने बताया कि स्थानीय जलसा गार्डन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना महिला बाल

विकास की तरफ से संपन्न किया गया बहुत ही शानदार और देखने लायक था वहां बहुत ही शांतिपूर्ण और सिस्टमैटिक तरीके से सारे जोड़ों की शादी हो रही थी तथा उन सभी वर वधू के घरवाले वहां उपस्थित होकर बहुत ही खुश दिख रहे थे उन्होंने बातचीत में बताया कि हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री बघेल जी के मार्गदर्शन में यह बहुत ही सराहनीय कार्य हो रहा है जिससे हम संपन्न ना होते हुए भी उन्होंने बहुत सारे जरूरी सामान आजीविका के लिए हमें भेंट की तथा उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल जी का धन्यवाद ज्ञापन किया साथ ही क्लब की सभी सदस्यों का भी धन्यवाद किया कि आज लीनेश क्लब और लायंस क्लब प्राइड के द्वारा उन्हें भेट स्वरूप ड्रम दिया गया है!
क्लब अध्यक्ष सरिता रतेरिया जी ने अपने क्लब सदस्य लता अग्रवाल चंपा अग्रवाल सुधा अग्रवाल आभा अग्रवाल बबीता रतेरिया जी के साथ वहां उपस्थित हो उन सभी 50 नवविवाहित दूल्हे दुल्हन को खूब-खूब आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की!🙏

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING