
दिग्गज क्रिकेटरा से एक बार फिर सजेगी घरघोड़ा की धरा
जेएसपीएल , फाउण्डेशन एवं आल स्टार क्रिकेट क्लब घरघोड़ा द्वारा खेलों के विकास में एक और अग्रणी पहल
तमनार / घरघोड़ा – जेएसपीएल फाउण्डेशन , जेपीएल तमनार एवं आल स्टार क्रिकेट क्लब घरघोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में ड्यूज बाल से खेली जाने वाली राज्य की अग्रणी क्रिकेट प्रतियोगिता ” ओ.पी.जिंदल मेमोरियल ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता का 38 वीं आयोजन 02 से 05 अप्रैल फरवरी 2022 तक घरघोड़ा स्टेडियम में खेला जायेगा । आज जिंदल पावर लिमिटेड तमनार में छवीनाथ सिंह , कार्यपालन निदेशक एवं यूनिट हेड , जेपीएल तमनार , डी . के . भार्गव , उपाध्यक्ष संदीप सांगवान , उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय , अध्यक्ष जिला

क्रिकेट संघ रायगढ़ , राजेश रावत , प्रबंधक जेपीएल तमनार , किशोर पटनायक कमलेश शर्मा के गरीमामयी उपस्थिति में चमचमाती ट्रॉफी का विधिवत अनावरण किया गया । ट्राफी के अनवारण करते हुए छवीनाथ सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों के खिलाड़ियों व क्षेत्रवासियों को बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन जिंदल समूह के संस्थापक एवं मैन ऑफ स्टील के नाम से प्रख्यात ओ.पी. जिंदल ‘ बाबूजी ‘ के पूण्य स्मृति में आयोजित की जा रही है , जिन्होनें स्टील एवं ऊर्जा निर्माण के क्षेत्र अभूतपूर्व योगदान दी है । जिन्होंने सदैव ही खेलों के बेहतरी के अनवरत प्रयास किये हैं । जेएसपी समूह के चेयरमैन श्री नवीन जिंदल जी स्वयं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं । जिन्होंने खेलों के विकास एवं खेल प्रतिभावों को उपयुक्त मंच प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रहे हैं । यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन जिसका बेहतर उद्धहरण है । सिंह ने कहा कि राज्य के साथ भारतवर्ष में इस प्रतियोगिता को सुप्रसिद्ध व भव्यता प्रदान करने के लिए ऑल स्टार क्लब घरघोड़ा के समस्त पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी आम जनमानस स्तुतीय व स्वागतेय हैं । उन्होनें प्रतियोगितो के भव्यता एवं सफलता के लिए घरघोड़ा क्षेत्रवासियों व युवा खिलाड़ियों को बधाईया व शुभकामनाएं दी है । उल्लेखनीय है कि विगत 38 वर्षों से घरघोड़ा में इस भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया जा रहा है । वहीं 16 वर्षों से यह प्रतियोगिता जिंदल पावर लिमिटेड तमनार के प्रायोजन एवं ऑल स्टार क्रिकेट क्लब घरघोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है । वहीं इस वर्ष छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त उड़ीसा की नामी गिरामी टीमों को प्रतियोगिता में प्रवेश दिया गया है , जिसमें बिलासपुर , राउरकेला , ब्रजराजनगर , सरगुजा , कोरबा , ऑल स्टार घरघोड़ा , जेपीएल तमनार , गुरुकुल रायगढ़ , संस्कार रायगढ़ के इलेवल की टीमें प्रमुख हैं । प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता को ट्रॉफी के अतिरिक्त नगद राशि प्रदान की जावेगी । इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों आकर्षक पुरुस्कार एवं ‘ प्लेयर ऑफ द मैच ‘ एवं ‘ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी घोषित हाने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक पुरुस्कार प्रदान किये जायेगें । प्रशासन ज्ञातव्य हो कि घरघोड़ा के उत्सवधर्मी एवं खेल प्रेमी जनता लगातार किकेट को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रतियोगिता के आयोजन में सराहनीय भूमिका का निर्वहन करती आ रही हैं और यही कारण है कि यह प्रतियोगिता न केवल छत्तीसगढ़ में वरन पूरे भारतवर्ष में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है । वहीं ऑल स्टार क्लब घरघोड़ा के अध्यक्ष मनोज वि वाल , सचिव उमे । शर्मा , उपाध्यक्ष शिशु सिन्हा , सोमदेव मिश्रा , कोषाध्यक्ष कि ” गोर पटनायक , संरक्षक शिव शर्मा , अरुण पण्डा , ऋषि मित्तल , देवेन्द्र पण्डा , राजेन्द्र सिंह ठाकुर , राजु चौधरी , संजय सिन्हा , सिल्लु चौधरी , अरूणधर दीवान,वरिष्ठ पदाधिकारी किरोड़ी तायल , सुरज शर्मा , आशिष शर्मा , महेन्द्र साव , नीरज शर्मा , नागेन्द्र सिंह , जनेश्वर मिश्र , शकील मोहम्मद , गोपाल पाण्डेय , उस्मान बेग , दीपक मित्तल , प्रेम अग्रवाल , विकास शर्मा , राजे ” मित्तल , दीपक मित्तल , बृजेश अग्रवाल , उपेन्द्र सिंह , संतोष चौधरी , कमलेश शर्मा , क्रिकेट कोच , राजेश यादव , राहुल उरांव , सक्षम चौबे एवं गणमान्य एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने इस प्रतियोगिता को भव्यता प्रदान करने की जिम्मेदारी संभाली है





