
रायगढ़।शहर के कबीर चौक-नावापारा में समस्त मोहल्ला महिला समिति द्वारा आयोजित भव्य श्रीराम कथा कार्यक्रम में रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक शामिल हुए।शनिवार की शाम यहाँ कथा के छठवें दिन कार्यक्रम में शामिल होकर
विधायक ने भगवान श्रीराम से मोहल्लेवासियों के लिए सुख-समृद्धि शांति व खुशहाली की कामना की।यहाँ व्यासपीठ पर विराजमान पंडित मनोज तिवारी का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम सभी को भगवान

श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
ज्ञात रहे कि रायगढ़ के वॉर्ड क्रमांक 34 के अंतर्गत आने वाले मोहल्ले कबीर चौक नावापारा में 22 से लेकर 29 मार्च तक श्रीराम कथा भव्य आयोजन समस्त मोहल्ला समिति द्वारा किया गया है।यहाँ चल रहे श्रीराम कथा कार्यक्रम में शनिवार की शाम रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक शरीक हुए।यहाँ विधायक ने विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।उन्होंने इस मौके
पर कथा के आयोजन के लिए समस्त मोहल्ला महिला समिति को बधाई दी और वहाँ मौजूद सभी लोगों के सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए भगवान श्रीराम से

प्रार्थना की।
इस अवसर पर उनके साथ प्रमुख रूप से पार्षद रत्थू जायसवाल,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रानी चौहान,नगर निगम रायगढ़ के एल्डरमैन वसीम खान, सरस्वती साहू व केपी साहू सहित बड़ी संख्या में स्रोतागण
उपस्थित थे।





