Uncategorized

स्वच्छता आधारित गीत और नुक्कड़ से कलाकार दे रहे शहरवासियों को संदेश

महापौर,एल्डरमेन और ब्रांड एम्बेसडर की उपस्थिति में वार्ड पार्षद सुभाष पांडेय ने स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम को दिया भब्य रूप*

ब्रांड एम्बेसडर तरुण बघेल,ऋषि वर्मा और विजय शर्मा भी कार्यक्रम स्थल पहुँचकर स्वच्छता का जगा रहे अलख

रायगढ़ / नगर निगम द्वारा चल रहे स्वच्छ्ता जागरूकता अभियान के कलाकार लगातार वार्डो में जाकर वार्डवासियों को जागरूक कर रहे है और गिला तथा सूखा कचरा अलग अलग करके स्वच्छता दीदियों के रिक्सा में देने की अपील कर रहे है।
विगत सप्ताह महापौर जानकी काट्जू ने स्वच्छता जागरूकता अभियान टीम को निगम प्रांगण से हरा झंडा दिखाकर रवाना किया था जो लगातार शहर के वार्डो में चौक चौराहे में जाकर गीत संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं।


उसी तारतम्य में वार्ड 16 के वरिष्ठ पार्षद सुभाष पांडेय ने अपने वार्ड के मधुबन बिल्डिंग एरिया में लोगो मे जागरूकता लाने स्वच्छता जागरूकता टीम के कार्यक्रम को उक्त स्थल पर सम्पन्न कराया,जिसमे नगर निगम की महापौर जानकी काट्जू,एल्डरमेन विज्जु ठाकुर नगर निगम के स्वच्छता हेतु बनाये गए ब्रांड एम्बेसडर, छालीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री के हास्य अभिनेता तरुण बघेल,समाजसेवी ऋषि वर्मा, सुप्रसिद्ध भजन गायक विजय शर्मा भी इस अभियान में शामिल हुए,वार्ड पार्षद के द्वारा समस्त अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत सम्मान किया गया।
सभी ने अपने उद्बोधन में लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ रहते हुए

गिला एवं सूखा कचरा अलग अलग देने अपील किये। 48 वार्डो में चल रहे स्वच्छता जगरूकता अभियान में शहरवासी भी शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बना रहे हैं। निश्चित ही आने वाले दिनों में रायगढ़ वासी सुघ्घर रईगढ़ की परिकल्पना को पूर्ण करेंगे।कार्यक्रम दौरान सैकड़ो वार्डवासी उपस्थित रहे ।
स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में शहर के सुप्रसिद्ध लोकगायक दीपक आचार्य,गायिका गीतिका वैष्णव,भजन गायक विजय शर्मा स्वच्छता आधारित गीतों के माध्यम से शहर के वार्डो में संदेश दे रहे है।वादक कलाकार विकाश राकेश,कन्हैया भारद्वाज,विनोद कुमार एवं हँसनाथ शर्मा का विशेष योगदान है


मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने उक्त कार्यक्रम में सहज रूप से लोगो को स्वच्छता के लिये अपील किया साथ ही रायगढ़ को स्वच्छता रैंकिंग में नम्बर 1 लाने
मिलकर सहयोग करने कहा,वही स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 ऐप के माध्यम से शहर की स्वच्छता पर सकारात्मक सिटीजन फीडबैक देने की अपील की है। इस ऐप के माध्यम से शहर पर किसी भी प्रकार की गंदगी व सुविधा के लिए भी सीधे फोटो खींचकर शिकायत की जा सकती है। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं । फीडबैक से संबंधित जानकारी शहर में हर रोज आयोजित गीत गायन एवं नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम में भी शहरवासियों को दी जा रही है।


वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद सुभाष पांडेय ने भी अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता को अपने दिनचर्या में शामिल करें और स्वच्छता की शुरुवात अपने घर से ही करें,कचरा ना स्वयं करें ना लोगों को करने दें, हम अपने घर से स्वछता का शुरुवात करेंगे तो शहर अपने आप स्वच्छ और सुंदर हो जाएगा और बीते वर्ष की तरह हम स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में भी स्वच्छता की रैकिंग में अच्छा नम्बर ला सकेंगे।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING