Uncategorized

भाजपा नेताओं ने दी जनता को होली पर्व की बधाई

रायगढ :- क्षेत्रीय सांसद गोमती साय भाजपा प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी जिलाभाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने होली पर्व पर आम जनता के नाम जारी संदेश में कहा कि यह पर्व आपसी भेदभाव भूल कर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाने का है l सांसद गोमती साय होली को देश की परम्परा बताते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता को रंगों के त्योहार की बधाई है l भाजपा नेता ओपी चौधरी ने कहा कि खुशियों के रंगों की भिन्नता वर्ग भेद को भुला देती है l पार्टी के

कार्यकर्ता अपने इर्द गिर्द मौजूद अंतिम पंक्ति में खड़े साधन विहीन लोगो के साथ होली त्यौहार मनाए l ओपी ने कार्यकर्ताओ को इस महती जिम्मेदारी का एहसास कराया l जिलाभाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने जनता को होली की बधाई देते हुए कहा कि खुशियाँ बाटने से बढ़ती है l उमेश अग्रवाल ने होली की परंपरा के बारे में जानकारी देते हुए बताया हिरण्यकश्यप प्राचीन भारत का राक्षस प्रवृति का राजा था l भगवान विष्णु से बदला लेने के लिए स्वयं को शक्तिशाली बनाया l वरदान पाने के बाद

हिरण्यकश्यप स्वयं को भगवान समझने लगा l इस दुष्ट राजा का बेटा प्रहलाद भगवान विष्णु का परम भक्त था। भगवान विष्णु की भक्ति किये जाने पर नाराज राजा ने बेटे प्रह्लाद को मारने के नाना उपाय किये l बेटे प्रहलाद को जला कर मारने के उद्देश्य से बहन होलिका की गोद में प्रहलाद को आग में बैठाया गया l चूँकि होलिका को वरदान था कि होलिका आग में जल नहीं सकती थी। प्रहलाद सारा समय भगवान विष्णु का नाम लेते रहे पर होलिका जलकर राख हो गई। होलिका की ये हार बुराई के नष्ट होने का प्रतीक है। इसके बाद भगवान विष्णु ने हिरण्यकश्यप का वध कर दिया, इसलिए होली का त्योहार, होलिका की मृत्यु से जुड़ी सच्चाई है l
होली से एक दिन पहले बुराई के अंत के प्रतीक के तौर पर होली जलाई जाती है। ईश्वर भक्त प्रह्लाद की याद में होलिका दहन किया जाता है l

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING