Uncategorized

धान खरीदी केंद्र के प्रबंधकों का मनमाना रवैयासे राईस मिल संचालकों मे आक्रोश व्याप्त

पत्थलगांव. (रमेश शर्मा)

जशपुर जिला राईस मिल ऐसोसिएशन के अध्यक्ष प्रविण गर्ग ने सरकारी धान खरीदी केंद्र के ज्यादातर प्रबंधकों व्दारा कम तौल के साथ अमानक स्तर का धान की आपूर्ति करने के मामले में कलेक्टर को पत्र लिख कर शिकायत की है.
उन्होंने बताया कि पत्थलगांव तहसील अन्तर्गत सेवा सहकारी समिति घरजियाबथान और कोतबा के प्रबंधकों का मनमाना रवैया को लेकर राईस मिल संचालकों मे काफी आक्रोश व्याप्त है. यंहा घरजियाबथान स्थित सरकारी धान खरीदी केंद्र की हेराफेरी पर पर्दा डालने के लिए जानबूझकर गलत हथकंडों का सहारा लिया जा रहा है. घरजियाबथान के धान खरीदी केंद्र में लगातार मनमाना रवैया के संबंध में राईस मिल संचालकों ने पत्थलगांव के वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह को शिकायत की है.
दरअसल, सरकारी धान खरीदी केन्द्रों मे अमानक स्तर का धान की आपूर्ति होने कस्टम मिलिंग के चावल की गुणवत्ता भी बुरी तरह से प्रभावित हो रही है. इसका खामियाजा पीडीएस व्यवस्था पर पड़ने के बाद गरीब परिवार के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है.
राईस मिल ऐसोसिएशन के अध्यक्ष प्रविण गर्ग ने चेतावनी देते हुए कहा कि धान खरीदी केन्द्रों की अव्यवस्था मे सुधार नहीं करने से कस्टम मिलिंग का काम भी प्रभावित हो सकता है.

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING