
रायगढ़..दो दिन पहले कोतरा रोड में खुशहाल अग्रवाल पर एयरगन से दो फायर झोंकने वाला बदमाश आखिरकार ग्वालियर में पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद अपनी बीवी को लेकर फरार हो गया था।किन्तु एसएसपी शशिमोहन सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सबसे पहले आरोपी की पत्नी के तीनों भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया था।दो दिन बाद पुलिस को क्लू मिला और पुलिस ने आरोपी को ग्वालियर में पकड़ लिया है।



