Uncategorized

आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए बनी घर के सपने को हकीकत में बदलने का मजबूत सहारा…कच्चे मकान में बारिश, नमी और जहरीले जीव-जंतुओं का रहता था डर, अब सुरक्षित घर में सम्मान के साथ जीवन-यापन कर रही दूरपति राठिया…

रायगढ़, 29 अगस्त 2026/ अपना घर होना हर व्यक्ति के जीवन का एक बड़ा सपना होता है। मेहनत-मजदूरी कर जीवन चलाने वाले परिवारों के लिए पक्का मकान बनाना आसान नहीं होता। रोज की कमाई से परिवार की जरूरतें पूरी करना ही चुनौती हो, तो घर बनाने के लिए बचत कर पाना मुश्किल होता है। ऐसे में शासन की आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षित और पक्के आशियाने की उम्मीद को हकीकत में बदलने का माध्यम बन रही है। तमनार विकासखंड के ग्राम पंचायत महलोई की रहने वाली दूरपति राठिया भी ऐसे ही संघर्षपूर्ण जीवन से गुजरी हैं। विधवा एवं एकल महिला दूरपति मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करती हैं। सीमित आमदनी में रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना ही उनके लिए चुनौती थी। पक्का मकान बनाना उनकी आर्थिक क्षमता से बाहर था। लंबे समय तक वह कच्चे मिट्टी के मकान में रहती थीं। बरसात का मौसम उनके लिए सबसे अधिक परेशानी लेकर आता था। बारिश में छत से पानी टपकता और घर के भीतर नमी व गंदगी फैल जाती थी। कच्ची दीवारों के कमजोर होने से गिरने का डर बना रहता था। ऐसे हालात में सुरक्षित छत की कमी हर समय महसूस होती थी। इन परिस्थितियों के बीच दूरपति मेहनत-मजदूरी करते हुए अपने पक्के घर की आस लगाए रहीं। उनका मानना था कि यदि कभी पक्का मकान मिल जाए तो बारिश और मौसम की परेशानियों से काफी राहत मिलेगी तथा वह सुरक्षित माहौल में अपना जीवन गुजार सकेंगी।

दूरपति की यह उम्मीद प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से पूरी हुई। योजना के अंतर्गत उनका आवास स्वीकृत हुआ और निर्माण के लिए शासन से सहायता राशि प्राप्त हुई। इसके बाद उनके पक्के घर के निर्माण का रास्ता खुला और आखिरकार उनका वर्षों पुराना इंतजार खत्म हुआ। आज दूरपति अपने नए पक्के प्रधानमंत्री आवास में सुरक्षित जीवन बिता रही हैं। पक्के घर ने उनके जीवन में स्थायित्व के साथ आत्मविश्वास और सुकून भी बढ़ाया है। नए घर के सामने खड़ी दूरपति के चेहरे की खुशी उनके जीवन में आए इस बदलाव को साफ बयां करती है। जिन परिस्थितियों में पक्का घर उनके लिए केवल एक सपना था, आज वही सपना एक मजबूत और सुरक्षित आशियाने के रूप में उनके सामने है। प्रधानमंत्री आवास योजना उनके लिए सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि सुरक्षित जीवन और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का आधार बनी है।दूरपति राठिया ने पक्का आवास मिलने पर शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि अपने पक्के घर में रहना उनके लिए बेहद खुशी और सुकून का अनुभव है।स.क्र./182/चंद्राकर फोटो..1एकलव्य विद्यालय में कक्षा 8वीं, 9वीं एवं 11वीं में रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री से प्रवेशरायगढ़, 29 अगस्त 2026/ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटेमुड़पार, खरसिया में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 8वीं, 9वीं एवं 11वीं में रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। विद्यालय में कुल 19 रिक्त सीटों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

रिक्त सीटों में कक्षा 8वीं में 1, कक्षा 9वीं में 1 तथा कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय में 16 और कला संकाय में 1 सीट शामिल है। इच्छुक पालक एवं विद्यार्थी विद्यालय कार्यालय में संपर्क कर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन के साथ अंकसूची की छायाप्रति, आधार कार्ड, जाति, निवास एवं फोटो संलग्न करना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। कक्षा 8वीं एवं 9वीं अंग्रेजी माध्यम में अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में 9 सितंबर 2026 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं कक्षा 11वीं में कक्षा 10वीं की अंकसूची के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी हेतु एडमिशन इंचार्ज श्री जवाहर लाल सिन्हा (पीजीटी हिन्दी) से मोबाईल नंबर- 8839201173 पर संपर्क कर सकते है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING