Uncategorized

15 अगस्त पर रायगढ़ पुलिस में देशभक्ति का उत्साह, जिला पुलिस कार्यालय और थाना-चौकियों में शान से लहराया तिरंगा….

*रायगढ़, 15 अगस्त* । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायगढ़ पुलिस द्वारा जिला पुलिस कार्यालय सहित रक्षित केंद्र, सभी थाना एवं चौकियों में गरिमामय ढंग से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पुलिस कार्यालय परिसर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सशस्त्र जवानों ने राष्ट्रीय धुन के बीच तिरंगे को सलामी दी, राष्ट्रगान हुआ और भारत माता की जय के नारों से पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण किया तथा देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पुष्पेन्द्र बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा, डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर, डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह, डीएसपी सुशांतो बनर्जी एवं डीएसपी रोहित शुक्ला सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायगढ़ पुलिस की देशभक्ति और सम्मान की परंपरा थाना एवं चौकी स्तर तक भी दिखाई दी। राष्ट्रीय पर्व की पूर्व संध्या पर जिले के सभी थाना एवं चौकियों को आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया। थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के शहीद परिवारों से भेंट कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा आज शहीद परिवारों को सम्मानपूर्वक मुख्य समारोह स्थल मिनी स्टेडियम तक लाया गया।

वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के थाना एवं चौकी परिसरों में थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा स्कूली बच्चों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं पर पुलिस अधिकारियों एवं नागरिकों ने माल्यार्पण कर राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के आदर्शों को स्मरण करते हुए राष्ट्रसेवा, कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING