रायगढ़

पड़ोसी राज्यों से जशपुर में धान का अवैध परिवहन रोकने टास्क फोर्स का गठन

 

जशपुर. 16 नवंबर. (रमेश शर्मा)
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पड़ोसी राज्य झारखंड और ओड़िसा से अवैध धान की आवक को रोकने के लिए कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने राजस्व और पुलिस के अधिकारियों की टीम के साथ विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है.
एक दिसम्बर से छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू होने से पहले यंहा के सभी चेक पोस्ट पर धान का अवैध परिवहन रोकने के लिए काफी पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं.

advertisement

जशपुर जिले में अवैध धान की आवक को रोकने के लिए टास्क फोर्स की टीम यंहा के कोचियों पर भी कड़ी निगरानी रखने लगी है.
पुलिस प्रशासन ने लवाकेरा व कोल्हेनझरिया मे दो नये चेक पोस्ट लगा कर सात स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है.

इसके अलावा जंगल के कच्चे रास्तों पर भी पुलिस व राजस्व अधिकारियों ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है .
पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल का कहना है कि पड़ोसी राज्य के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर दोनों ओर से सुचनाओं का आदान प्रदान के लिए अधिकारियों को तैनात किया गया है.
यंहा ओडिसा और झारखंड राज्य के इन चेक पोस्टों पर शसस्त्र सुरक्षा बल भी पर्याप्त मात्रा में तैनात कर दिया गया है.

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING