Uncategorized

“हर हाथ तिरंगा, हर दिल में राष्ट्रभक्ति”…जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान की अपील: 13 अगस्त को रायगढ़ में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा….वित्त मंत्री ओपी चौधरी की विशेष उपस्थिति, नटवर हाई स्कूल से सिंदूर पार्क तक गूंजेगा “भारत माता की जय…

*रायगढ़:-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ ने आज गुरुवार शाम 4:00 बजे बेटी बचाओ स्टेशन चौंक से निकलने वाली भव्य तिरंगा यात्रा के शहरवासियों से शामिल होने की अपील की है। जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। यह यात्रा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश है। रायगढ़ जिले के सभी नागरिकों, माताओं-बहनों, युवा साथियों और व्यापारी बंधुओं से आग्रह है कि अपने परिवार और इष्ट-मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाएं।

यह यात्रा 13 अगस्त, गुरुवार की शाम 4:00 बजे नटवर हाई स्कूल मैदान से प्रारंभ होकर सिंदूर पार्क में समाप्त होगी। श्री दीवान ने बताया कि यात्रा नटवर हाई स्कूल मैदान से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सिंदूर पार्क में संपन्न होगी। रास्ते भर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के जयकारे गूंजेंगे। इस तिरंगा यात्रा में रायगढ़ विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके साथ पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश देंगे।जिला अध्यक्ष श्री दीवान ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य बताते हुए कहा रायगढ़ की हर गली, हर मोहल्ला और हर छत पर तिरंगा लहराए। यह यात्रा उसी संकल्प का प्रतीक है। आइए, तिरंगे के सम्मान में एक साथ कदम बढ़ाएं। 13 अगस्त को हम सब मिलकर यह दिखाएंगे कि रायगढ़ का हर हाथ तिरंगे के साथ है और हर दिल में राष्ट्रभक्ति है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING