Uncategorized

खेत में हल और हाथ में तिरंगा- पुसौर में किसान मोर्चा की भव्य ट्रैक्टर रैली और तिरंगा यात्रा…हरेली के पावन अवसर पर देशभक्ति और अन्नदाता का अनोखा संगम…

*रायगढ़:- छत्तीसगढ़ के किसानों का सबसे बड़ा त्योहार हरेली आज देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा रायगढ़ के तत्वावधान में पुसौर में भव्य ट्रैक्टर रैली के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। खेतों के अन्नदाताओं ने अपने ट्रैक्टरों को तिरंगे से सजाकर यह संदेश दिया कि देश की रक्षा भी करेंगे और देश का पेट भी भरेंगे। यह आयोजन प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर,जिला प्रभारी प्रशांत ठाकुर ,जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान और किसान मोर्चा जिला प्रभारी सर्वानंद मिश्रा के मार्गदर्शन में हुआ।जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष ललित यादव जी ने कहा यह आयोजन उत्साह पूर्वक सम्पन्न हुआ।

आज इस आयोजन को लेकर सुबह से ही पुसौर की गलिया तिरंगे से सजाई गई थी। सैकड़ों किसान बंधु अपने-अपने ट्रैक्टरों को भगवा और तिरंगे की पताकाओं से सजाकर पुसौर पहुंचे। ढोल-नगाड़ों और भारत माता की जय के नारों के साथ निकली रैली ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के माहौल में डुबो दिया। कार्यक्रम में प्रदेश किसान मोर्चा मंत्री रत्थू लाल गुप्ता और जिला सहप्रभारी परिमल चंद्रा की विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान नेताओं ने समवेत स्वर में कहा किसान ही देश की रीढ़ है। रैली को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ललित यादव ने कहा, हरेली का दिन हमारे लिए पूजा का दिन है। आज हमने हल के साथ तिरंगा भी उठाया है। ये बताने के लिए कि किसान सिर्फ अन्न नहीं उगाता, वो देशभक्ति की फसल भी उगाता है। प्रदेश मंत्री रत्थू लाल गुप्ता ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसान हित में जो योजनाएं ला रही हैं, उन्हें गांव-गांव तक पहुंचाना ही किसान मोर्चा का संकल्प है।*इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति*इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में जिला महामंत्री दीपक गुप्ता , राजीव बेहरा, पुसौर मंडल अध्यक्ष जैमिनी गुप्ता, विजय गुप्ता, डिग्री लाल , त्रिनाथ गुप्ता , ईश्वर गुप्ता, उपाध्यक्ष सफेद गुप्ता, राजकुमार छत्तर, गौरांग साव, घनश्याम पटेल, सोशल मीडिया प्रभारी श्री दीपक दिनकर, कुलकित चंद्रा, श्री अभिमन्यु साहू, गौरांग गुप्ता, देव चौधरी, बंसी पटेल , विक्रम पटेल सहित किसान मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे। इसमें ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोरंजन साव सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान बंधु भी शामिल हुए।हरेली के दिन निकली इस तिरंगा यात्रा ने साबित कर दिया कि किसान सिर्फ खेत का ही नहीं, देश का भी प्रहरी है। ट्रैक्टर की आवाज और “वंदे मातरम” के जयघोष ने पूरे पुसौर को एक कर दिया।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING