
गुमला:- दिनांक 09/08/26 दिन रविवार को अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा जिला रायगढ़ के तत्वाधान में परम पूज्य संत श्री प्रियदर्शी राम जी के अनुयायियों के द्वारा झारखण्ड राज्य के गुमला जिला के आदर स्थित आत्म अनुसंधान केन्द्र में नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं बीज वितरण का आयोजन किया गया। यह 37वां स्वास्थ्य शिविर था जोकि 1997 से चला आ रहा है इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 155 मरीजों का निःशुल्क इलाज के साथ साथ सुगर, बी पी की भी जांच की गई तथा मुफ्त में दवा भी दी गई एवं करीब 40 किसान को बीज दिया गया जिसमें मूली,टमाटर,बोदी,करेला, लौकी और झींगा का बीज था।

शिविर में डॉ सीमा प्रकाश, डॉ संजय प्रसाद,डॉ स्मृति, डॉ विकाश रत्न ने रोगियों को उचित उपचार कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।डॉ विद्यानिधि शर्मा ने लगभग सभी 120 रोगियों का बी पी तथा सुगर की जांच की। शिविर आयोजित करने में गुमला एवं रांची के सभी गुरु भाईयों का योगदान रहा।



