Uncategorized

विधायक प्रकाश नायक ने लंकापाली में सामुदायिक भवन,चौपाल,व पानी टंकी निर्माण का किया लोकार्पण कोतासुरा में सीसी रोड़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न


रायगढ़। विधायक प्रकाश नायक ने रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम लंकापाली में शुक्रवार को सामुदायिक भवन,चौपाल,व पानी टंकी निर्माण कार्य का फीता काटकर लोकार्पण किया।इसी तरह क्षेत्र के ग्राम कोतासुरा में सीसी रोड़ निर्माण कार्य का विधिवत पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया।इस मौके पर विधायक ने क्षेत्रवासियों को अपनी बधाई व शुभकामनाएं देतें हुए छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के कार्यों की प्रशंसा की।
शुक्रवार को रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक पुसौर ब्लॉक के दौरे पर थे।उन्होंने ग्राम लंकापाली,नंदेली,कोतासुरा,सिहा व कारीछापर सहित अन्य गाँव का जनसंपर्क कर समस्याओं का निराकरण किया।इस दौरान लंकापाली में विधायक मद से लाखों रुपये की

लागत से बने सामुदायिक भवन,चौपाल व पानी टंकी निर्माण कार्य का पूजा अर्चना कर व फीता काटकर उद्घाटन किया।इसके पश्चात यहाँ गाँव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी।विधायक ने कहा कि मैं आज आपके गाँव आप लोगों का हाल चाल जानने आया हु।आपकी जो भी समस्याएं है बताये उसका निराकरण करेंगे।उन्होंने वहाँ उपस्थित ग्रामीणों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उसका लाभ उठाने की अपील की।


लंकापाली गाँव के अलावा अन्य गाँव में पहुँचकर विधायक लोगों की समस्याओं से अवगत हुए।गाँव में लगे विधायक के चौपाल में कई समस्याओं का निराकरण भी किया गया।इस क्षेत्र के जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता भुवनेश्वर पटेल,जनपद सदस्य भवानी यादव,उमाशंकर चौधरी,अशोक पटेल,अजय पटेल,प्रकाश चौधरी,ज्वाला चौधरी,जीवन महंत,व सुभाष चौहान सहित अन्य कांग्रेस के कार्यकर्तागण तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING