Uncategorized

लमनीपारा से शिवपुर चौक एवं राजपुर कोड़ासिया बहमा का सड़क निर्माण हुआ शुरू


विधायक लैलूंगा चक्रधर सिंह सिदार ने सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
7.90 करोड़ से होगा सड़कों का निर्माण कार्य
रायगढ़, / लैलूंगा विधायक श्री चक्रधर सिंह सिदार ने आज लैलूंगा विकासखण्ड अंतर्गत लमनीपारा से शिवपुर चौक एवं राजपुर-कोड़ासिया-बहमा मार्ग में बनने जा रही सड़क का भूमिपूजन किया।  
इन सड़कों के निर्माण के संबंध में जानकारी देते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने बताया कि लमनीपारा से शिवपुर चौक तक लंबाई 3.55 कि.मी. मार्ग का निर्माण कार्य जिसकी

प्रशासकीय स्वीकृति राशि 4 करोड़ 44 लाख 70 हजार रुपए प्राप्त हुआ है। जिसके अंतर्गत 3.55 किलो मीटर लंबाई में 3.75 मीटर चौड़ाई पर डामरीकरण एवं मुड़ागांव-तारागढ़ के मध्य मध्यम पुल का निर्माण किया जाएगा। राजपुर-कोड़ासिया-बहमा मार्ग में 15 किलो मीटर का उन्नयन एव डामर नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति 3 करोड़ 45 लाख 81 हजार रुपये है। यह मार्ग 19.40 कि.मी.लंबाई है जिसमें से 15 कि.मी.लंबाई में डामर नवीनीकरण मार्ग के अत्यंत खराब भाग 3.40 कि.मी. को उखाड़कर उन्नयन/मजबूतीकरण किया जाएगा। जल निकासी हेतु 1200 मीटर लंबाई में आरसीसी नाली का निर्माण किया जाएगा।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING