
रायगढ़..जेल में निरुद्ध बंदी संजय बघेल की संदिग्ध मौत के मामले में एसएसपी शशिमोहन सिंह ने पुलिस का रुख स्पष्ट कर दिया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में सभी से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए,निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।पूरे मामले की न्यायिक जांच चल रही है। इसलिए इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।पोस्टमार्टम के बाद ही क्लियर हो पाएगा कि संजय बघेल की मृत्यु किस वजह से हुई है।बहरहाल इस पूरे मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अपनी नजर बनाए हुए हैं और मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चलने के बाद आगे की कार्यवाही विधिसम्मत तरीके से की जाएगी।



