Uncategorized

बाँजीनपाली में भूमाफिया ने बेची दो एकड़ कोटवारी भूमि..प्रशासन हुआ एक्टिव..तहसीलदार ने कहा..पढ़िए पूरी खबर..

रायगढ़..संस्कार स्कूल रोड पर तकरीबन दो एकड़ कोटवारी भूमि को एक भूमाफिया ने कूटरचित तरीके से बेचकर वहां एक नया मोहल्ला संत कबीर नगर बसा दिया है।जब इस कोटवारी जमीन की खरीद फरोख्त की गई उस बखत राजस्व विभाग को इस बात की तनिक भी भनक नहीं थी।धीरे धीरे जब खरीदी बिक्री बढ़ने लगी तब राजस्व विभाग की तन्द्रा टूटी। 2024 में तत्कालीन तहसीलदार ने प्रकरण दर्ज कर सुनवाई की थी।उस दौरान पटवारी द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में बताया गया था कि 23 लोगों ने अवैध कब्जा कर वहां निर्माण कर लिया है।जिसके बाद 10 फरवरी 2025 को सभी को बेदखली नोटिस जारी किया गया था।लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया था।इस दौरान राजस्व विभाग के सुस्त कार्यप्रणाली का फायदा उठाकर तथाकथित भूमाफिया ने फिर कई लोगों को इस कोटवारी जमीन को बेच दिया।लेकिन अब मीडिया में खबर आने के बाद राजस्व विभाग एक बार फिर से एक्टिव हो गया है।तहसीलदार शिव डनसेना ने कहा है कि फिर से सभी कब्जाधारियों को बेदखली का नोटिस जारी किया जा रहा है ,और तारीख सुनिश्चित कर वहां से बेजा कब्जाधारियों को बेदखल किया जाएगा।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING