Uncategorized

खनिज विभाग की छुट्टी के बाद धड़ाधड़ घुस रही अवैध रेत से भरी गाड़ियां..पटेल सिंडिकेट ने बदली अपनी चाल…

रायगढ़..खनिज विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही से बचने के लिए पटेल सिंडिकेट ने अब नया रुख अख्तियार कर लिया है।रेत घाटों पर अवैध रूप से रेत निकाल रहे वाहनों पर कार्यवाही होते देख अब रेत माफियाओं ने खनिज विभाग को चकमा देने के लिए शाम पांच बजे के बाद रेत का अवैध परिवहन शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक पटेल सिंडिकेट द्वारा शाम पांच बजे से रात ग्यारह बजे तक शहर के भीतर अपने हाईवा और ट्रैक्टर्स के द्वारा रेत का सप्लाई किया जा रहा है।डंप किए गए रेत को सारंगढ़ बस स्टैंड के पास से मिट्ठूमुड़ा होते हुए गोगा राइस मिल के पास से शहर में प्रवेश कराया जा रहा है।बता दें इस दौरान खनिज विभाग के आला अधिकारी दफ्तर बंद होने बाद घर चले जाते हैं।इसी बात का फायदा उठाकर रेत माफिया अब शाम पांच बजे के बाद से रेत का अवैध परिवहन कर रहे हैं और रात ग्यारह बजे तक शहर में रेत की अवैध डंपिंग की जा रही है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING