
रायगढ़..खरसिया थाना क्षेत्र से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है..आज तड़के तेज रफ्तार डिजायर के पेड़ से टकरा जाने से कार में सवार पांच लोगों में से एक की हौलनाक मृत्यु मौके पर ही हो गई है।
वहीं चार लोग गंभीररूप से घायल हो गए हैं।घटना आज सुबह तीन बजे देहजरी के पास स्थित पोहा मिल के सामने की बताई जा रही है।घटना की जानकारी मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को खरसिया सिविल हस्पताल ले आई जहां सभी घायलों का उपचार जारी है।





