
रायगढ़ / महापौर जानकी अमृत काट्जू ने शहर के वार्डो समेत,मणिकंचन केंद्र,मोदीनगर पौनी पसारी निर्माण स्थल का रूटीन दौरे के दौरान निरीक्षण किया और व्यवस्था को सुधारने सम्वन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
महापौर जानकी काट्जू ने अपने रूटीन दौरे के दरमियान
वार्ड क्रमांक 6 और वार्ड क्रमांक 28 के एस एल आर एम सेंटर का औचक निरीक्षण किया जिसमें गीला और सूखा कचरा के निष्पादन और सफाई ब्यवस्था का जायजा लिया,पी आई यू प्रह्लाद तिवारी से स्वच्छता दीदियों के सुरक्षा संसाधन की भी जानकारी ली और सेंटर को ब्यास्थित रखने निर्देशित किया। वही पौनी पसारी हेतु निर्माण स्थल मोदीनगर का भी निरीक्षण किया सम्बंधित को निर्माण कार्य मे गति लाने सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया।निरीक्षण दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री शाखा यादव भी उपस्थित रहे।
महापौर जानकी काट्जू ने बताया कि मान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत प्रस्तावित पौनी पसारी मोदीनगर में निर्माणरत है जल्द पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है ताकि हितग्राहियों को योजना का लाभ मिल सके और वे आत्मनिर्भर बन सके।वही मणिकंचन केंद्र में स्वच्छता दीदियों के सुरक्षा संसाधन और सफाई ब्यवस्था की जानकारी ली गई।





