Uncategorized

ऑपरेशन प्रहार” में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त… दो 6 चक्का वाहनों में लोड लोहे-टिना का स्क्रैप, कुल करीब 6 लाख 80 हजार रुपये का कबाड़ जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार…

08 मई, रायगढ़। जिले में चोरी और अवैध कबाड़ कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना चक्रधरनगर पुलिस ने अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जामगांव क्षेत्र में दो 6 चक्का माजदा वाहनों से करीब 27 टन लोहे और टिना का स्क्रैप जप्त किया है। जब्त स्क्रैप की कीमत करीब 6 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायगढ़ की ओर से दो माजदा वाहनों में भारी मात्रा में लोहा और टिना का स्क्रैप लोड कर जामगांव की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों वाहनों को जामगांव के पास पकड़ा। मौके पर वाहन क्रमांक सीजी 04 पीसी 9120 तथा सीजी 10 बीक्यू 0292 में बड़ी मात्रा में कबाड़ लोड मिला। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अरमान अहमद एवं रमजान खान निवासी हमीरपुर, उत्तर प्रदेश बताया। जांच के दौरान पहले वाहन से करीब 12,780 किलोग्राम तथा दूसरे वाहन से करीब 14,560 किलोग्राम लोहे और टिना का स्क्रैप बरामद हुआ। दोनों वाहनों सहित कुल जब्ती 16 लाख 80 हजार रुपये की रही। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर दोनों वाहनों, स्क्रैप और अन्य सामग्री को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू, आरक्षक संदीप कौशिक और मिनकेतन पटेल की सक्रिय भूमिका रही।👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* : “कबाड़ चोरी, अवैध कबाड़ खरीद-फरोख्त और बिना वैध दस्तावेज परिवहन जैसे अपराध चोरी की घटनाओं को बढ़ावा देते हैं। रायगढ़ पुलिस ऐसे संगठित अपराधों पर लगातार नजर रखे हुए है। अवैध कबाड़ कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING