Uncategorized

रायगढ़ में दो दिवसीय “POLICE-YOUTH UNITY SPORTS” ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित..युवाओं को खेलों से जोड़ना समाज के लिए सकारात्मक पहल, खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने रायगढ़ पुलिस की पहल सराहनीय— महापौर श्री जीवर्धन चौहान…

*2 मई, 2026* । रायगढ़ पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित दो दिवसीय “POLICE-YOUTH UNITY SPORTS” के बैनर तले ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आज रायगढ़ स्थित अग्रोहा भवन में पुरस्कार वितरण समारोह के साथ भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ महापौर श्री जीवर्धन चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री डिग्री लाल साहू, पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्री सलीम नियारिया, मीडिया प्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी, पार्षदगण तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए श्री डिग्री लाल साहू ने आयोजन समिति रायगढ़ पुलिस को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं बच्चों और युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “फिट रहेंगे तब हिट रहेंगे।”

महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने रायगढ़ पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा खेल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन होते रहेंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस सामुदायिक पुलिसिंग के तहत गांवों और शहरी वार्डों में जाकर साइबर अपराध, ट्रैफिक जागरूकता और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े अभियान चला रही है। इसी कड़ी में युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से POLICE-YOUTH UNITY SPORTS के तहत दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि रायगढ़ में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है और ऐसे मंचों से जिले के अनेक होनहार खिलाड़ी सामने आएंगे। एसएसपी ने रायगढ़ जिले में ताइक्वांडो के संस्थापक श्री जयकुमार यादव का ताइक्वांडो खेल के प्रति सराहना करते हुए कहा कि उनके लंबे प्रयासों से जिले ने भाविका पाण्डेय, नताशा सहित कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को शुभकामनाएं दीं और एडिशनल एसपी अनिल सोनी, डीएसपी उन्नति ठाकुर, उत्तम प्रताप सिंह, सुशांतो बनर्जी और उनके साथ ही पुलिस टीम को जिला ताइक्वांडो टीम के साथ मिलकर बेहतर आयोजन करने का श्रेय दिया गया ।

एडिशनल एसपी श्री अनिल कुमार सोनी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, पार्षदगण, मीडिया साथियों, मंच संचालक श्री राजेश डेनियल, जिला ताइक्वांडो फेडरेशन, कोच, रेफरी और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया तथा आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया।

विदित हो कि कि दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का कल अग्रोहा भवन में शुभारंभ हुआ जिसमें 160 बालक-बालिका के साथ 10 दिव्यांग बच्चों ने ताईकांडा का कौशल दिखाये । प्रतियोगिता अंडर 14 और अंडर 17 बॉयज और गर्ल्स केटेगिरी में रखा गया था । आज दूसरे दिन अंडर 14 अंडर 17 बॉयज और गर्ल्स के बचे हुए मैच तथा फाइनल मैच हुए जिससे अलग-अलग कैटेगरी में विजेताओं के नाम सामने आए । विजेताओं को तीन श्रेणी गोल्ड सिल्वर और ब्रांच के रूप में अतिथियों ने पुरस्कार वितरण किया गया । कार्यक्रम में निर्णायक सदस्यों में श्री जयकुमार यादव, भाविका पांडे, राजकुमार शर्मा, वेद प्रकाश जायसवाल, अभिषेक कुमार, उमेश यादव, संघपाल बंजारे, पूनम दास महंत, नताशा भट्ट पहरे, मोहन आदित्य, कुणाल सिंह, वंशिका गुप्ता, शिव काशी, मोहम्मद शादाब, पाणेश्वरी सिंह दाऊ, लता श्रीवास को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया । अतिथियों ने कोच ऋषि सिंह, हर्षिता सिंह, गणेश साव, चंद्रकांति साहू, विकास सिंह, अन्नू आदित्य, मोहम्मद आसिफ, सुनैना चौहान, मेदनी यादव, कृष्ण कुमार कालो, कस्तुक यादव, तान्या देवांगन, रोहित कुमार, शाहनवाज बानो, द्वारिका सोनी, यशोदा बंजारे, चंचला पटेल को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । अतिथियों द्वारा विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था, जिससे आयोजन यादगार और सफल रहा।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश :

“युवा शक्ति को सही दिशा देने में खेलों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। रायगढ़ पुलिस सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से समाज में जागरूकता के साथ-साथ युवाओं को खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का लगातार प्रयास कर रही है। जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें मंच और अवसर देने की।”

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING