
रायगढ़.. गेरवानी के आगे ग्राम पाली में स्थित मां काली प्लांट का फर्निश फटने की जानकारी मिल रही है।घटना कल की बताई जा रही है।स्थानीय सूत्रों के मुताबिक कल शाम करीबन 6 बजे के करीब मां काली प्लांट के फर्निश में तेज धमाका हुआ था स्थानीय सूत्रों के अनुसार धमाका फर्निश में हुआ था।हालांकि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।लेकिन मां काली प्लांट की गंभीर चूक इसमें उजागर हुई है।

बताया जा रहा है कि प्लांट के भीतर प्लांट मालिक और फर्निश ठेकेदार अनिल के द्वारा मजदूरों की सुरक्षा प्रोटोकॉल में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है।जानकारों के मुताबिक फर्निश में दोयम दर्जे का रॉ मैटेरियल इस्तेमाल किया जा रहा है।इस वजह से कल फर्निश में ब्लास्ट होना बताया जा रहा है। बहरहाल पूरा मामला मां काली प्लांट प्रबंधन की लापरवाही का बताया जा रहा है।इस लिहाज से इस प्लांट के भीतर भी औद्योगिक स्वास्थ एवं सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा जांच किया जाना जरूरी है ताकि उद्योग प्रबंधन द्वारा सुरक्षा प्रोटोकॉल सहित अन्य जरूरी चीजों को ध्यान में रखते हुए मजदूरों को प्लांट के भीतर सुरक्षा की तमाम बुनियादी चीजें उपलब्ध कराए।





