
रायगढ़… छातामुड़ा बाईपास रायगढ़ सारंगढ़ मुख्य मार्ग में स्टेट हाईवे से लगी करोड़ों रुपए की बेशकीमती सरकारी जमीन पर शहर के रसूखदार कारोबारियों ने कब्जा कर रखा है।क्षेत्रवासियों ने बताया कि करीबन दस साल पहले तक सड़क किनारे कब्जा नहीं था,किंतु बीते दस बरसों में शहर के ही कई कारोबारियों ने सड़क के किनारे की सरकारी जमीनों पर बेजा दखल कर उसमें दुकानें और गोदाम बना लिया है।

किसी बोरवेल्स कारोबारी सुभाष द्वारा तो बड़े सरकारी भूखंड पर कब्जा कर उसे गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है,वहीं इस गोदाम के ठीक बगल से ही मोहल्ले के भीतर जाने का संकरा सा रास्ता बना हुआ है।बहरहाल रायगढ़ सारंगढ़ मुख्य मार्ग पर ही करोड़ों की सरकारी जमीनों पर रसूखदारों ने कब्जा कर लिया है और तमाम आला अधिकारियों को इस बात की भनक ही नहीं है।अब देखना है कि सरकारी जमीनों पर की गई बेजादखलंदाजी पर जिला प्रशासन कब दखल देकर इन्हें बेदखल करता है।।





