

रायगढ़, 19 अप्रैल 2026
रायगढ़ के राजप्रिय हॉस्पिटल में पेट एवं लिवर से संबंधित बीमारियों के इलाज हेतु एक विशेष परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह सुविधा विशेष रूप से उन मरीजों के लिए उपयोगी होगी जो लंबे समय से गैस, एसिडिटी, पेट दर्द, लिवर की समस्या या अन्य पाचन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं।
इस अवसर पर गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. बुबुन कुमार पटेल (MD Medicine, DNB Gastroenterology, हैदराबाद), जो पूर्व में रायपुर के सुयश हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, मरीजों का परामर्श देंगे।
यह परामर्श सेवा 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। जानकारी के अनुसार, यह सुविधा अब हर महीने के तीसरे रविवार को नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएगी।
डॉ. राजकृष्ण शर्मा, संचालक, राजप्रिय हॉस्पिटल ने बताया कि आजकल पेट एवं लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में समय पर जांच और विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहद जरूरी है। इस परामर्श शिविर में एसिडिटी, गैस, पेट फूलना, निगलने में परेशानी, उल्टी, कब्ज, दस्त, फैटी लिवर, हेपेटाइटिस, पीलिया और मल में खून जैसी समस्याओं का मूल्यांकन किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि शराब का लगातार सेवन लिवर के लिए गंभीर खतरा बन सकता है, जिससे फैटी लिवर, सिरोसिस और लिवर फेलियर जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करना आगे चलकर गंभीर रूप ले सकता है।
राजप्रिय हॉस्पिटल में इस दौरान उन्नत जांच एवं आधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे मरीजों को सटीक निदान और उचित उपचार मिल सकेगा।
अस्पताल की ओर से आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और समय रहते अपनी स्वास्थ्य जांच कराएं।
रजिस्ट्रेशन एवं अपॉइंटमेंट हेतु संपर्क करें:
मो. 70453 80000 पता:
राजप्रिय हॉस्पिटल,
कलिंदी कुंज प्राइड के पास, कबीर चौक,
छत्तामुड़ा रोड, रायगढ़ (छत्तीसगढ़)





