

रायगढ़..रेत के अवैध कारोबार का काला खेल जोरों पर चल रहा है।बिना रॉयल्टी के लाखों रुपए की रेत मांड नदी का सीना छलनी कर रोजाना अवैध रूप से निकाली जा रही है और रायगढ़ शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में इसे खपाया जा रहा है।शहर के आसपास में संचालित हो रहे कई उद्योग इस अवैध रेत के सबसे बड़े खरीददार है। बताया जा रहा है कि रेत के अवैध उत्खनन के इस काले कारोबार का मास्टरमाइंड नमो पटेल है।ये वही नमो पटेल है जिसने कांग्रेस शासनकाल में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन कर करोड़ों रुपए कमाया है।कहते हैं कि उन दिनों नमो पटेल को कांग्रेस के एक मंत्री का वरदहस्त प्राप्त था।दो साल पहले सरकार तो बदल गई,लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद भी नमो पटेल का न तो रुतबा बदला है और न ही उसका रेत का अवैध कारोबार बंद हुआ है। नमो के काले कारोबार को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया में खूब चर्चा हो रही है।भाजपा नेता आकाश शर्मा ने कल सोशल मीडिया में नमो पटेल द्वारा किए जा रहे रेत के अवैध कारोबार का खुलासा किया है और प्रशासन से गुहार लगाते हुए लिखा है कि नमो द्वारा लेबड़ा और डुमरपाली घाट से अवैध रूप से रेत निकालकर परिवहन किया जा रहा है। बहरहाल आकाश शर्मा ने सोशल मीडिया में नामजद आरोप लगाकर शासन प्रशासन के तमाम दावों का पोल खोल दिया है।अब देखना है कि प्रशासन नमो पटेल की अवैध रेत से भरी डंपरों और ट्रैक्टर्स पर कब तक कार्यवाही करती है..





