Uncategorized

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कबाड़ के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण की पहल… पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में प्रशासन, पुलिस और जीएसटी की टीम ने उद्योग प्रमुखों के साथ की अहम बैठक…

15 अप्रैल, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन और संग्रहण के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कल शाम पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के उद्योग प्रमुखों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें अवैध कबाड़ कारोबार पर अंकुश लगाने तथा उद्योगों की जिम्मेदारियों को स्पष्ट किया गया।

  बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी ने की। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा द्वारा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवैध स्क्रैप व्यवसाय से जुड़े विभिन्न पहलुओं जैसे टैक्स चोरी, लोहा-तांबा चोरी, जीएसटी धोखाधड़ी तथा अवैध गतिविधियों के तौर-तरीकों की प्रभावी तरीके से विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार कबाड़ के अवैध कारोबारी उद्योगों को अपने जाल में फंसा लेते हैं तथा इससे उद्योगों को कानूनी जोखिम उठाना पड़ता है। साथ ही “क्या करें और क्या न करें” के माध्यम से उद्योगों की जिम्मेदारियों पर विशेष जोर दिया गया।

  बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि अवैध कबाड़ परिवहनकर्ता पुलिस से बचने के लिए खतरनाक तरीके अपनाते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित होती है।

  डिप्टी कमीशनर जीएसटी श्री मनीष मिश्रा ने अवैध स्क्रैप व्यापार में टैक्स चोरी और फर्जी बिलिंग के मामलों में लागू प्रावधानों एवं दंडात्मक कार्रवाई की जानकारी दी गई, वहीं एसडीएम रायगढ़ श्री महेश शर्मा ने प्रशासनिक स्तर पर ऐसे मामलों में सख्ती और उद्योगों की जवाबदेही पर प्रकाश डाला।

  बैठक में उपस्थित उद्योग प्रमुखों एवं उनके प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए गए तथा उन्हें सतर्क करते हुए अवैध गतिविधियों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी ने स्पष्ट किया कि इस बैठक का उद्देश्य उद्योगों को जागरूक करना है, ताकि वे जाने-अनजाने में भी किसी अवैध कबाड़ कारोबार का हिस्सा न बनें। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर किसी की भी अवैध कबाड़ के कारोबार में संलिप्तता पाई जाती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। रायगढ़ पुलिस “ऑपरेशन प्रहार” के तहत इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखेगी।

  बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा, ज्वाइंट डायरेक्टर जीएसटी श्री मनीष मिश्रा, एसडीएम रायगढ़ श्री महेश शर्मा, तहसीलदार रायगढ़ श्री शिव कुमार डनसेना, थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव सहित जिले के उद्योग प्रमुख एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश

   *“अवैध कबाड़ कारोबार, चोरी एवं कर अपवंचन जैसी गतिविधियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। उद्योग जगत से अपेक्षा है कि वे कानून का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।”*

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING