

रायगढ़.. सांगीतराई में 6 डिसमिल सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मकान बना रहे भूमाफिया रूपेश साहू को काम रोकने और कब्जा हटाने के लिए एसडीएम ने कहा था किंतु रूपेश साहू द्वारा एक पिल्हर को गिराकर फोटो खींचकर राजस्व विभाग को गुमराह करने की नियत से भेजा गया है।जबकि दूसरी तरफ असलियत यह है कि रूपेश साहू ने अब तक अपना कब्जा नहीं हटाया है और मामला शांत होने का इंतजार कर रहा है।मामला शांत होते ही उसके द्वारा फिर से अवैध निर्माण करने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
तोड़ेंगे अवैध कब्जा..एसडीएम
इधर एसडीएम महेश शर्मा को जब इस बात की जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा कि अगर रूपेश साहू द्वारा कब्जा नहीं हटाया गया है तो फिर कार्यवाही की जाएगी और उसके अवैध निर्माण को तोड़ा जाएगा..
सरपंच,सचिव की है मिलीभगत..
सांगीतराई में हो रहे अवैध कब्जों में सबसे बड़ी भूमिका वहां के सरपंच और सचिव की है।उनकी मौन स्वीकृति के बाद ही वहां अवैध कब्जा और निर्माण का खेल शुरू किया जाता है। इस मामले में भी सरपंच और सचिव की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।रूपेश साहू द्वारा कराए जा रहे अवैध निर्माण में सरपंच और सचिव की भी भूमिका संदिग्ध है।





