

Raigarh: युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश पाण्डेय ने कहा है कि रायगढ़ जिले में उद्योगों के अंदर रोजाना घटनाएं आम चीज हो गई है जिस तरह उद्योग बढ़ रहे है उसी तरह लोगो की वहां घटनाओं में जान जा रही है गरीब मजदूर के जान की कोई कीमत नहीं रह गई है उद्योग वाले लापरवाही और सुरक्षा के पूरे इंतजाम नहीं कर रहे है और जिले का औद्योगिक सुरक्षा विभाग सब कुछ मूक दर्शक बनकर देख रहा है ऐसे में युवा कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करते हुए कल इस कार्यालय में तालाबंदी करेगी।





