
रायगढ़।जिले के पुसौर विकासखंड़ के अंतर्गत ग्राम सुकुल भठली में चौबीस प्रहरी नाम यज्ञ का भव्य आयोजन हुआ।शनिवार की शाम रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए।विधायक ने इस मौके पर विधिवत पूजा अर्चना कर गांव व क्षेत्रवासियों के सुख -शांति,समृद्धि व
खुशहाली की कामना की।इस दौरान प्रमुख रूप से पुसौर क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि रोहित पटेल,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पुसौर किशोर कशेर,सरपंच गणेश सिदार व जनपद पंचायत सदस्य अशोक प्रधान सहित अन्य मौजूद थे। रायगढ़,गढ़उमरिया-पुसौर मार्ग पर स्थित ग्राम सुकुल भठली में 23 से 28 फरवरी तक आर्य समिति व कीर्तन मंडली तथा सुकुल भठली के समस्त

ग्रामवासियों के सहयोग से चौबीस प्रहरी नाम यज्ञ का कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं।यहाँ आयोजित इस कार्यक्रम में रायगढ़ व ओड़िशा क्षेत्र से कई कीर्तन मंडली ने हिस्सा लिया।यहाँ चल रहे कार्यक्रम में शनिवार की शाम रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक पहुँचे।यहाँ उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना की और समस्त ग्रामवासियों को इस आयोजन के लिए बधाई दी।उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से गाँव व आसपास क्षेत्र धार्मिकमय होने के साथ साथ क्षेत्र में सुख शांति बना रहता है।हरे कृष्ण हरे राम के गूंज से समूचा क्षेत्र इस आयोजन के साथ गूँजता रहा।पूजा अर्चना व आरती में गांव सहित आसपास क्षेत्र में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुँची थी।





