

रायगढ़ | 09 अप्रैल 2026 छत्तीसगढ़ अब देश के औद्योगिक और ऊर्जा उत्पादन परिदृश्य में और अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। रायगढ़ जिले में स्थित गारे पेलमा सेक्टर–2 (GP2) कोल माइंस से आज कोयले का प्रथम डिस्पैच औपचारिक रूप से शुरू हुआ, जिसके साथ ही छत्तीसगढ़ का कोयला अब सीधे महाराष्ट्र में विद्युत उत्पादन को समर्थन देगा। यह पहल दोनों राज्यों के बीच ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने के साथ‑साथ देश की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल ब्लॉक महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (MAHAGENCO) के लिए विकसित किया जा रहा है, जो महाराष्ट्र में विद्युत उत्पादन की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई है। इस परियोजना के माध्यम से महाराष्ट्र की ताप विद्युत परियोजनाओं को छत्तीसगढ़ से सुनिश्चित और स्थिर ईंधन आपूर्ति प्राप्त होगी, जिससे बिजली उत्पादन की निरंतरता और





