Uncategorized

खरसिया: वनभूमि में दो ट्रैक्टर पकड़ाई, आरोपी भागते-भागते पकड़े गए….


खरसिया। PF कम्पार्टमेंट 11.60 में सूचना मिलने के बाद वन विभाग की पेट्रोलिंग टीम ने तुरंत कार्रवाई की। मौके पर टीम ने एक ट्रैक्टर देखा, जिसे देखकर चालक ने तुरंत भागने की कोशिश की।
इस दौरान वन विभाग की टीम में IFS कुणाल मिश्रा, वनपाल अरुण सोनवानी, वन रक्षक नंदकुमार राठिया, वनपाल दिनेश डनसेना मौजूद रहे ।

अभियान के दौरान ट्रैक्टर के पीछे स्वयं ifs अधिकारी कुणाल मिश्रा 200 मीटर तक दौड़ पड़े वन अधिकारियों की सतर्कता और सामूहिक प्रयास के चलते आरोपियों को पकड़ना संभव हो गया।फिलहाल
दोनों आरोपियों को मुचलके पर छोड़ दिया गया है, और कोई भी फरार नहीं हो पाया , वन विभाग ने बताया कि यह कार्रवाई वन क्षेत्र की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर नज़र रखने के उद्देश्य से की गई थी। प्रशिक्षु IFS कुणाल मिश्रा ने मौके पर तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम को निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में आरोपी को भागने न दिया जाए। उनकी रणनीति और टीम की तत्परता से मामला जल्द ही नियंत्रित हो गया।
वन विभाग ने आगे बताया कि यह घटनाक्रम वन क्षेत्र की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर नज़र रखने की निरंतर कोशिशों का हिस्सा है। आरोपी के खिलाफ आगे की जांच जारी है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING