Uncategorized

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा शहीदों के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित…

आज दिनांक 23 मार्च को भारत माता के अमर सपूत, महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु जी के पावन बलिदान दिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा रायगढ़ शहर मंडल एवं जूटमिल चक्रधर मंडल के तत्वावधान में शहीद चौक रायगढ़ स्थित शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने वीर शहीदों के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके अद्वितीय साहस, त्याग और बलिदान को नमन किया तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रायगढ़ नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान जी, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, वार्ड समिति क्रमांक 2 के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री आशीष ताम्रकार, MIC सदस्य श्री मुक्तिनाथ बबुआ, श्री पंकज काकरवाल, त्रिवेणी डहरे, पार्षद श्री यादराम साहू, श्री नरेश पटेल, श्रीमती जानकी भारद्वाज, श्री कुंदन देहरी, श्री अजय मिश्रा, त्रिनिशा चौहान, श्री उसत राम भट्ट, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री सूरज शर्मा एवं श्री राजजाने भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष द्वय श्री नरेंद्र ठेठवार एवं श्री खगेश देवांगन सहित भाजपा युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने तथा समाज में राष्ट्रभक्ति एवं जनसेवा की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया। वीर शहीदों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING