

रायगढ़ :- आदमी के चरण मंदिर तक पहुंचाते है लेकिन इसका आचरण ईश्वर से मिलाता है। पूज्य बाबा जी से मिली इस सीख का जिक्र करते हुए ब्राह्मण सेवा समिति अध्यक्ष प्रवीण शर्मा एवं मारवाड़ी ब्रह्मण महिला समिति अध्यक्ष मीरा विजय शर्मा ने संयुक्त बयान में कहा आडिटोरियम का नामकरण पूज्य बाबा प्रियदर्शी के नाम पर किया जाना सराहनीय कदम है। ब्राह्मण समिति के अध्यक्ष प्रवीण ने कहा पूज्य बाबा जी के आशीर्वचन सार्वजनिक क्षेत्र में सेवारत संस्थाओं के लिए प्रेरणा दाई है उनका मार्गदर्शन बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। रायगढ़ वासियों की पूरी पीढ़ी इस बात की गवाह है कि पूज्य बाबा जी का पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित रहा है। आश्रम में सदा मानव की सेवा के आयोजन चलते है जिसका लाभ बेसहारा लोगों को मिलता है। पूज्य बाबा जी के जीवन दर्शन से समाज में अघोर पंथ के प्रति फैली हुई बहुत से भ्रांतियां भी दूर हुई। अघोर पंथ के सकारात्मक विचार समाज के लिए प्रेरणा दाई है। महिला समिति की अध्यक्षा मीरा विजय शर्मा ने कहा आश्रम की स्थापना का उद्देश्य है कि नारी के प्रति मातृ भाव रखना।नारी के प्रति सम्मान का भाव जगाने में आश्रम की भूमिका अहम रही है। जीवन में बदलाव लाने के लिए बनोरा ट्रस्ट पाठशाला की भूमिका निभा रही है।





