Uncategorized

सोनूमुड़ा नयापारा में साईं मंदिर का 12वां स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गयाभव्य पालकी यात्रा, हवन-पूजन और भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल…

रायगढ़। सोनूमुड़ा नयापारा में महापौर जीवर्धन चौहान के पिता स्वर्गीय किशोरी लाल चौहान एवं माता स्वर्गीय लता बाई चौहान की पावन स्मृति में स्थापित साईं मंदिर का 12वां स्थापना दिवस सोमवार 23 फरवरी को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में भव्य पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें बाजे-गाजे और आतिशबाजी के साथ श्रद्धालु शामिल हुए।
पालकी यात्रा के पश्चात मंदिर परिसर में विधि-विधान से हवन एवं पूजा-पाठ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं के लिए खीर और खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया तथा दोपहर में भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विदित हो कि महापौर जीवर्धन चौहान ने वर्ष 2014 में अपने माता-पिता की स्मृति में इस साईं मंदिर की स्थापना की थी। तब से प्रतिवर्ष 23 फरवरी को स्थापना दिवस के अवसर पर नगर में भव्य पालकी यात्रा निकाली जाती है। इस पालकी यात्रा में स्थानीय महिलाओं, पुरुषों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता रहती है।


इस वर्ष भी स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष पूजा-पाठ, हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरुपाल भल्ला, सुभाष पांडेय, सभापति डिग्री लाल साहू, एमआईसी सदस्य सुरेश गोयल, अशोक यादव, पूनम सोलंकी, मुक्तिनाथ प्रसाद, मुक्तिनाथ बबुआ, अमित शर्मा, आनंद भगत, मंजुल दीक्षित, पार्षद नारायण पटेल, नरेश पटेल, विष्णु चरण पटेल, यादराम साहू, नेहा देवांगन, संगीता मुक्कु यादव, ज्योति यादव, अन्नू सारथी, निगम कर्मचारी अजय वर्मा, राम बाबू, दिबेश सोलंकी, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शोभा शर्मा, मंडल अध्यक्ष शैलेश माली, कुंदन देहरी, भीम यादव, दीपमाला, बबलू गुप्ता, सविता उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं ने साईं बाबा से सुख, समृद्धि एवं नगर की खुशहाली की कामना की।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING