Uncategorized

सट्टा के खिलाफ सख्ती पर घिरे खाईवाल के परिजन, पुलिस ने कहा– “कार्रवाई सबूतों के आधार पर, दुर्भावना का सवाल ही नहीं”….

पूजा जायसवाल✍🏻

रायगढ़। जिले में अवैध सट्टे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच कथित सट्टा खाईवाल फून्नू के परिजन सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई को दुर्भावनापूर्ण बताया। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि पूरी कार्यवाही पुख्ता साक्ष्यों और विधिक प्रक्रिया के तहत की गई है।

एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने मीडिया से चर्चा करते हुए साफ शब्दों में कहा कि पुलिस किसी भी व्यक्ति के खिलाफ बिना आधार कार्रवाई नहीं करती। “हमारे पास पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं। दस्तावेज़ी प्रमाण, तकनीकी इनपुट और जांच के दौरान जुटाए गए तथ्यों के आधार पर ही कार्यवाही की गई है,”
उन्होंने कहा।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिले में अवैध सट्टा गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। समाज को आर्थिक अपराधों से मुक्त रखने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में यदि किसी के विरुद्ध साक्ष्य मिलते हैं तो कार्रवाई स्वाभाविक है।

एडिशनल एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य किसी को प्रताड़ित करना नहीं, बल्कि अपराध पर अंकुश लगाना है। “दुर्भावना जैसी बातों का कोई आधार नहीं है। कानून अपना काम कर रहा है और आगे भी करेगा,” उन्होंने दो टूक कहा।

जिले में सट्टे जैसे संगठित अपराधों पर लगातार शिकंजा कसने से पुलिस की सख्त मंशा साफ झलक रही है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING