Uncategorized

स्वामी विवेकानंद का आह्वान कहा ‘उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको:- सुमीत शर्मा… शपथ ग्रहण में जिले भर से जुटे भाजयुमो कार्यकर्ता..भाजयुमो अध्यक्ष सुमित शर्मा ने किया पदभार ग्रहण.. गांधी चौक में लड्डुओं से तौला गया..

शपथ ग्रहण में जिले भर से जुटे भाजयुमो कार्यकर्ता

भाजयुमो अध्यक्ष सुमित शर्मा ने किया पदभार ग्रहण

गांधी चौक में लड्डुओं से तौला गया

रायगढ़ :- स्वामी विवेकानंद ने कहा था ‘उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत’, ‘खुद पर विश्वास करो’, ‘सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है’, ‘हर मनुष्य के अंदर ईश्वर है’, और ‘शिक्षा को व्यावहारिक बनाओ’, उनका आह्वान युवाओं को सशक्तिकरण, राष्ट्रवाद, और आध्यात्मिकता का मार्ग बताता हैं, विवेकानंद जी ने एकता, शारीरिक-मानसिक शक्ति और रूढ़िवादिता से मुक्ति पर जोर दिया, जिससे भारत को विश्व गुरु बनाया जा सकें। उक्त बाते नव नियुक्त भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने जिला भाजपा कार्यालय में विधिवत शपथ ग्रहण के दौरान
बूढ़ी माई ,बाबा प्रियदर्शी राम जी
हठयोगी सत्यनारायण बाबा को नमन करते हुए कही। जिला भाजपा कार्यालय में शपथ ग्रहण के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष अरूणधर दीवान,महापौर जीवर्धन चौहान सभापति डिग्री साहू पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल निवृतमान अध्यक्ष विनायक पटनायक, कमल गर्ग मुकेश जैन विकास केडिया जतिन साव विलिस गुप्ता गोकुल यादव नरेश पंडा नीलम रंजू संजय सनत नायक गायत्री केशरवानी शीला तिवारी पावन अग्रवाल पवन शर्मा रत्थू गुप्ता संजय अग्रवाल शैलेश माली रवीन्द्र गबेल की मौजूदगी रही। जिले भर से आए भाजयुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा नेता ने भरोसा दिलाते हुए कहा मै अध्यक्ष नहीं बल्कि आज भी एक कार्यकर्ता के रूप में आप लोगो के बीच सदा उपलब्ध रहूंगा। अटल जी कविता का जिक्र करते हुए पार्टियां आएगी पार्टियां जाएगी लेकिन देश रहना चाहिए इसी तरह मुझसे पहले भी अध्यक्ष रहे और मेरे बाद भी अध्यक्ष रहेंगे लेकिन पहले पार्टी होनी चाहिए। भाजपा को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए लोगो ने अपने जीवन की आहुति भी दी है। इन सभी को नमन करते हुए सुमीत ने भरोसा दिलाया कि वे सदैव कार्यकताओं की शसक्त आवाज बने रहेंगे। भाजपा के पद ओर व्यक्ति की बजाय विचारधारा का महत्व है और वे सदैव इस बात का स्मरण रखेंगे कि पार्टी की विचारधारा को सदा जीवित रखेंगे। पुराने लोगों को सम्मान और नए लोगों तक पहुंचकर भाजपा से जोड़ना उनका लक्ष्य रहेगा।विवेकानंद जयंती के दिन शपथ लेने का उद्देश्य बताते हुए कहा युवा शक्ति को एकजुट कर राष्ट्र के लिए समर्पित करने वाले विवेकानंद जी ने शिक्षा
आत्म-विश्वास और सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा था कि “खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है”, “जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते, तब तक हम भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते”। लक्ष्य और कर्म पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह उन्होंने दी थी। हर मानव के हृदय में भगवान हैं”, और सेवा को ईश्वर की पूजा माना।सभी के लिए समान अवसर देने के लिए
वसुधैव कुटुम्बकम् का सुझाव उन्होंने दिया था। स्वामी विवेकानंद जी ने “शक्ति को जीवन और निर्बलता को मृत्यु निरूपित किया था। निवृत मान अध्यक्ष विनायक पटनायक के कार्यकाल का जिक्र करते हुए पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा विपक्ष के दौरान विनायक पटनायक ने युवाओं के साथ सत्ता का पुरजोर विरोध किया।शपथ ग्रहण के पहले आज सर्किट हाउस से युवाओं का काफिला निकला जो सर्किट हाउस अटल परिसर से निकल कर बोईरदादर, स्टेडियम, चक्रधर नगर चौक, हेमू कालिनी चौक, रामनिवास टाकीज चौक, सुभाष चौक, हंडी चौक, सत्तीगुड़ी चौक, स्टेशन चौक, गांधी चौक होते हुए भाजपा कार्यालय में समाप्त हुआ। रैली के मध्य में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने चौक में और भाजपा कार्यालय के सामने जेसीबी से फूलो की वर्षा की गई। उत्साहित युवा कार्यकर्ताओं ने अपने लाडले भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा को गांधी चौक में लड्डुओं से तौला।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING