
रायगढ़..रामपुर रोड में दीनदयाल कॉलोनी के सामने रात करीबन दो बजे अज्ञात वाहन और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है।बताया जा रहा है कि युवक के सिर में गंभीर चोट आई थी।जिस वजह से युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।बता दें कि इसी सड़क पर दो दिन पहले भी सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।बहरहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी हुई है।





